Breaking News

पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ का संकल्प: बिसौली में हुआ पौधरोपण अभियान

Spread the love

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की पहल, नीम-पीपल सहित उपयोगी पौधे लगाए

बिसौली। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा नगर में “प्रकृति का श्रृंगार-पौधरोपण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधे लगाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जीवन के हर विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, पीपल, जामुन और अमरूद जैसे उपयोगी एवं पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधे रोपे गए।
इस मौके पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, निशांत गोयल, विकास गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’, रविंद्र मोहन अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …