Breaking News

बदायूं में जनगणना का पहला चरण पूरा, 43 हजार से ज्यादा लोगों ने की स्व-गणना

Spread the love

अब 6082 प्रगणक घर-घर पहुंचकर करेंगे सर्वे, 20 जून तक चलेगा फील्ड वर्क

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनगणना 2027 के तहत बदायूं जिले में स्व-गणना का चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 7 मई से शुरू होकर 21 मई की मध्यरात्रि तक चले इस अभियान में जिले में कुल 43,813 स्व-गणनाएं दर्ज की गईं। प्रशासन ने इसे जनजागरूकता और नागरिक सहभागिता का सकारात्मक संकेत बताया है।

अब जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के तहत 22 मई से फील्ड वर्क शुरू हो गया है, जो 20 जून 2026 तक चलेगा। इस कार्य के लिए जिले में 6082 प्रगणकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक प्रगणक औसतन करीब 150 मकानों का सर्वे करेगा।

प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे। प्रशासन की ओर से लोगों से सर्वे के दौरान सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

अवनीश राय ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन्होंने पहले ही स्व-गणना कर ली है, उन्हें अपना 11 अंकों का एसईआईडी (स्वगणना आईडी) प्रगणक को बताना होगा। इसके आधार पर प्रगणक जानकारी का सत्यापन करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!