Breaking News

आगामी ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान हेतु जन-सुरक्षा के लिए श्रद्धालुओं/ आमजन हेतु एडवाइजरी*

Spread the love

*आगामी ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान हेतु जन-सुरक्षा के लिए श्रद्धालुओं/ आमजन हेतु एडवाइजरी*

1. पवित्र गंगा स्नान के दौरान आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है । सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों से अनुरोध है कि गंगा स्नान के दौरान निम्न सुरक्षा निर्देशों का पालन अवश्य करें-
2. निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें। केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित एवं बैरिकेडिंग युक्त घाटों पर ही स्नान करें । प्रतिबंधित अथवा गहरे जल क्षेत्र में प्रवेश न करें ।
3. जल की गहराई एवं तेज बहाव से सावधान रहें। गंगा नदी में जलधारा एवं गहराई अचानक बढ़ सकती है अधिक भीतर जाने का प्रयास न करें ।
4. बच्चों एवं वृद्धजनों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें। वृद्ध, महिलाएँ एवं अस्वस्थ व्यक्ति परिजन के साथ ही स्नान करें ।
5. रेलिंग, रस्सी एवं सुरक्षा बैरिकेड का पालन करें। सुरक्षा हेतु लगाए गए बैरिकेड, चेतावनी पट्ट एवं दिशा- निर्देशों का पालन करें ।
6. नशे की अवस्था में स्नान न करें। मद्यपान अथवा किसी प्रकार के नशे की स्थिति में नदी में प्रवेश करना अत्यंत खतरनाक है । ऐसे व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः निषेध है ।
7. सेल्फी / वीडियो बनाते समय सावधानी रखें। घाट की सीढ़ियों, पुलों एवं नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान असावधानी दुर्घटना का कारण बन सकती है ।
8. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धर्य बनाए रखें। धक्का-मुक्की न करें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित आवागमन मार्ग का पालन करें ।
9. बच्चों एवं परिजनों की पहचान सुनिश्चित करें। छोटे बच्चों की जेब में नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अवश्य रखें ।
10. संदिग्ध वस्तु/ व्यक्ति की सूचना दें। कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस/ प्रशासन को सूचित करें।
11. अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल प्रशासनिक घोषणाओं एवं अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें ।
12. स्वच्छता बनाए रखें। गंगा नदी में प्लास्टिक, कूड़ा, पूजा सामग्री अथवा अन्य अपशिष्ट न डालें ।
13. वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। किसी भी दशा में घाटों पर कोई वाहन न ले जायें ।
आपात स्थिति में सहायता लें। किसी भी आपात स्थिति में निकटतम पुलिसकर्मी, गोताखोर, जल पुलिस अथवा चिकित्सा टीम से तत्काल संपर्क करें। पुलिस एवं प्रशासन आपकी सेवा में 24 घण्टे तत्पर है ।

* महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर*
आपातकालीन सेवा 112
अग्निशमन सेवा 101
स्वास्थ्य सहायता 102
एम्बुलेंस सेवा 108
महिला हेल्पलाइन 1090
बाल सहायता हेल्पलाइन 1098
क्षेत्राधिकारी उझानी 9454401317
प्रभारी निरीक्षक उझानी 9454402949 व 8077328490
चौकी प्रभारी कछला 7217604560

*प्रशासन की अपील-*
“सुरक्षित स्नान-व्यवस्थित स्नान- पवित्र स्नान”
आपका सहयोग सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित गंगा स्नान आयोजन में अत्यंत महत्वपूर्ण है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!