बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा-1 के विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी और व्यावहारिक शिक्षण गतिविधि का आयोजन किया गया। ‘खेल-खेल में सीखो’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने बिना आग के उपयोग (फायरलेस कुकिंग) के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक सैंडविच बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विद्यालय प्रशासन का मानना है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबों तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा-1 के विद्यार्थियों को रसोई के सूक्ष्म और महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ब्रेड, ताज़ी हरी सब्जियों, पनीर और अन्य पौष्टिक सामग्रियों का उपयोग करके आकर्षक सैंडविच तैयार किए। इस दौरान न केवल बच्चों की पाक कला निखरी, बल्कि उन्हें स्वास्थ्यवर्धक भोजन के महत्व की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बच्चों की सक्रिय भागीदारी को देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने नन्हे हाथों द्वारा बनाए गए सैंडविच की सराहना करते हुए कहा, ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में न केवल आत्मनिर्भरता का भाव पैदा करती हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक और प्रेरित भी करती हैं।
निदेशिका ने बच्चों की स्वच्छता और प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
Budaun Amarprabhat