Breaking News

विराट दीप यज्ञ में हुआ अखंड ज्योति का पूजन।

Spread the love

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।——————————-🙏 *आवश्यक सूचना* 🙏 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। *संजीव कुमार शर्मा* पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनसीसी कैडेट्स को टीवी से बचने के उपाय एवं सावधानी के बारे में जानकारी दी।

Spread the loveगिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस …