बिसौली। आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आव्हान पर खंड कार्यालय बिसौली पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि हमारी मांग है कि हटाए गए कर्मचारियों को वापस करने, वेतन 18000 रुपए निर्धारित करने एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन इको गार्डन लखनऊ में लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में किया गया है। इस दौरान हर्षवर्धन, अभय कुमार, रंजीत, सनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, अलाउद्दीन, इमरान, रूपेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुभाष आदि लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat