बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात डायवर्जन को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, बदायूं ने कक्षा 6 से 12 तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार और सोमवार को छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और 31 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। हालांकि इस दौरान विद्यालयों में शिक्षक एवं कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहकर विभागीय और शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षा या कोई अन्य शासकीय कार्यक्रम तय है, तो वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। साथ ही 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का आयोजन भी शासन के निर्देशानुसार पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Budaun Amarprabhat