Breaking News

इज्जतनगर मंडल में 14 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, 8 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

Spread the love

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुए 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में मंडल सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सौंपे और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, भविष्य के लिए सोच-समझकर निवेश करने तथा अपने अनुभवों से समाज और परिवार का मार्गदर्शन करने की सलाह दी। उन्होंने रेल सेवा के दौरान उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।

मंडल कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों के 14 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पदों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में इस माह विभिन्न विभागों के 8 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, मंडल के शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, रेलकर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस अभिरक्षा से वांछित अभियुक्त फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the loveसिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गठित …