Breaking News

बदायूं पुलिस को मिला आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी मजबूत

Spread the love

बदायूं। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने यातायात पुलिस के आधुनिक चार पहिया इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखेगा।

पुलिस विभाग के अनुसार इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी, शराब पीकर वाहन चलाने, अनावश्यक प्रेशर हॉर्न के उपयोग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यातायात जाम की सूचना मिलने पर वाहन तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराने में भी सहायता करेगा।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में 17 सितंबर से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Spread the loveस्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम बरेली। …