Breaking News

बालिकाओं-महिलाओं को शिक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक*

Spread the love

*महिला कल्याण विभाग द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में बालिकाओं-महिलाओं को शिक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक*

बदायूं,
महिला कल्याण विभाग, बदायूं के तत्वावधान में”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर छवि वैश्य ने कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना ही इस योजना का मूल उद्देश्य है। बालिकाओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बालिकाओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्षेत्र के उदाहरण भी दिए गए जिससे की विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने स्वेच्छा से रोजगार को चुन सके व आगे बढ़ सके।

*कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारी:*
महिला कल्याण विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को निम्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई:

1. *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना* – बेटी के जन्म से स्नातक तक 6 चरणों में कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता
2. *निराश्रित महिला पेंशन योजना* – 18-60 वर्ष की निराश्रित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह पेंशन
3. *मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना*- निराश्रित बच्चों के लिए ढाई हजार रुपए प्रति माह
4. *प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना*-प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए

छवि वैश्य ने बताया कि शिक्षा ही बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बना सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों की पढ़ाई बीच में न रुकवाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। जिला सेवायोजन कार्यालय से श्री संजय कुमार द्वारा बालिकाओं को रोजगार हेतु विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी विषयों से संबंधित कार्य क्षेत्र वी रोजगार संगम पर अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें और इस रजिस्ट्रेशन की क्या-क्या लाभ है किस प्रकार व अपनी स्वेच्छा से सुरक्षा से रोजगार को चुन सकती हैं व उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

प्रीति चौहान द्वारा,112, 1098, 108, 1090, 1076 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।महिला कल्याण विभाग कार्यालय, कलेक्ट्रेट बदायूं या हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला मिशन जिला सेवायोजन कार्यालय से श्री संजय कुमार कोऑर्डिनेटर छवि वैश्य, प्रीति चौहान जेंडर स्पेशलिस्ट प्रधानाचार्य अमित आलोक, गीतांजलि अध्यापिका, आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सड़क पर सफेद पट्टी, कैट्स आई व फैंसी लाइट पोल भी लगवाए गए।

Spread the loveउझानी मार्ग से ऊपरपारे (दि वेन्यू हाल) की सड़क का 35 लाख रुपए …