Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, तीन स्थानों पर लगाए गए चिकित्सा शिविर

Spread the love

कांवड़ियों के लिए दवा वितरण को रवाना हुए वाहन

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से निशुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवा वितरण की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों को कांवड़ यात्रा मार्गों के लिए रवाना किया गया। वाहनों को उपजिलाधिकारी न्यायिक तहसील सदर बदायूं कुमार चंद्र बाबू तथा औषधि निरीक्षक लल्कुश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के लिए तीन स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए। उझानी के कल्याण सिंह चौक पर केमिस्ट एसोसिएशन उझानी तथा कछला में सोने मेडिकल स्टोर और एकता मेडिकल स्टोर पर शिविर संचालित किए गए। यहां कांवड़ यात्रियों को निशुल्क प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 22 सितंबर 2026 को गणित प्रदर्शनी …