Breaking News

लिलवां न्याय पंचायत में उमंग प्रतियोगिता का आयोजन: 20 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेधावी हुए सम्मानित

Spread the love

उसहैत। शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण व बौद्धिक विकास के लिए न्याय पंचायत लिलवां स्तर पर ‘उमंग’ प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 14 प्राथमिक और 06 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्ग और विषयों में हुआ। कक्षा 1 से 3 के नन्हे बच्चों के लिए हिंदी व अंग्रेजी बाल कविता प्रतियोगिता रखी गई। कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए कहानी सुनाओ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं अंग्रेजी डिक्टेशन स्पर्धा हुई। वहीं कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के बीच हिंदी व अंग्रेजी भाषण, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी डिक्टेशन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। विभिन्न स्पर्धाओं के परिणामों में बाल कविता में केशव कुमार व हर्षित, कहानी सुनाओ में बबली, सामान्य ज्ञान (कक्षा 4) में जानकी, (कक्षा 5) में अमित कुमार अव्वल रहे। भाषण प्रतियोगिता (हिंदी व अंग्रेजी) में हिमांशु ने बाजी मारी। सामान्य ज्ञान में कक्षा 6 से मंजेश, कक्षा 7 से हिमांशु और कक्षा 8 से सचिन प्रथम रहे। अंग्रेजी डिक्टेशन व वाद-विवाद (हिंदी/अंग्रेजी) में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में जितेंद्र पाल सिंह, नंद किशोर पाठक, बच्चन सिंह, अमरचंद गौड़, उदयवीर सिंह रावत, दीपक कुमार और शिवप्रताप सिंह शामिल रहे। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में झिझक दूर होती है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समरसेबल मोटर चेक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Spread the loveबिल्सी के महलोली गांव में हादसा, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा …