Breaking News

खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बिल्सी। थाना क्षेत्र के ग्राम सतेती में गुरुवार सुबह खेत पर काम करने गए 21 वर्षीय युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सतेती निवासी पुष्पेंद्र (21) पुत्र शीशपाल खेती-किसानी में परिवार का सहयोग करते थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान खेत में विद्युत तारों की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुष्पेंद्र को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ गांव ले गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.67 प्रतिशत मतदान

Spread the loveबदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार …