Breaking News

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन बाइक बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी होंडा शाइन बाइक संख्या UP24N9289 दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति ले गया। तहरीर के आधार पर थाना अलापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर मौ. फैज पुत्र नौशाद हुसैन निवासी वार्ड नंबर 15, खजूर वाली मस्जिद के पास, कस्बा व थाना अलापुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 और 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत अलापुर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मणिकान्त शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकरी को पीटने का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया भगवंती निवासी राम दुलारी पत्नी स्वर्गीय पप्पू …