Breaking News

पेरियार ई. वी. रामासामी नायकर की जयंती मनाई गई, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love

उझानी। नगर में 17 सितम्बर 2026 को महान समाज सुधारक पेरियार ई. वी. रामासामी नायकर जी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों द्वारा पेरियार जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पेरियार जी के जीवन, उनके सामाजिक चिंतन, छुआछूत विरोध और समानता के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पेरियार जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका संघर्ष दबे-कुचले और वंचित वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए था।
उपस्थित सभी लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने, समाज में समानता स्थापित करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पेरियार चरण सिंह यादव, अर्जुन सिंह पाल, प्रदीप पाल, कल्याण सिंह यादव, योगेंद्र पाल, भोजराज सिंह, धीर पाल, राम दास पाल, दुर्वेश पाल सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

17 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में होगी मेला ककोड़ा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक

Spread the loveबदायूँ: जिला पंचायत बदायूँ के प्रबंधन में आयोजित होने वाले मेला ककोड़ा वर्ष-2026 …