अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर नकली सोने के आभूषण बेचने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से नकली आभूषण और 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने उवैश पर कम कीमत में 18 कैरेट सोना बताकर करीब 2.50 लाख रुपये के आभूषण बेचने का आरोप लगाया था। सुनार से जांच कराने पर आभूषण नकली पाए गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उवैश पुत्र नाजिम निवासी सखानू को नखासा बाजार के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक हार, तीन पीली धातु की अंगूठियां और 40 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat