Breaking News

थाना समाधान दिवस पर गूंजी फरियादियों की समस्याएं, बांह पर काली पट्टी बांध लेखपालों ने दर्ज कराया विरोध

Spread the love

बिसौली। कोतवाली परिसर में शनिवार को शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने दूर-दराज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित पुलिस व राजस्व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस का प्रमुख पहलू तहसील क्षेत्र के लेखपालों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन रहा। कोतवाली परिसर में मौजूद सभी राजस्व लेखपाल अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते नजर आए। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर वे अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर यह सांकेतिक विरोध दर्ज करा रहे हैं, जिससे शासन स्तर तक उनकी आवाज पहुंच सके और समस्याओं का उचित निस्तारण हो।
इस मौके पर एसएसआई अजय शर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित चौहान सहित लेखपाल आदित्य तोमर, शम्भू कुमार, सचिन भाटी, तनवीर अहमद, डेविड कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और अरविंद कुमार समेत कई पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयी बच्चे सम्मानित, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली साड़ी

Spread the loveबदायूँ: । सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित चित्रकला, सामान्य ज्ञान, भाषण प्रतियोगिताओं …