बिल्सी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है, जिसमें स्टूडेंशिया एजुकेशन हब के डायरेक्टर कौशल वार्ष्णेय ने अपना आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्लेटफार्म लांच किया है। इस अवसर पर बिल्सी एस डी एम रिपुदमन सिंह ने कोचिंग हब का शुभारंभ किया और वार्ष्णेय जी के …
Read More »कैंसर डायग्नोसिस में एआई से क्रांतिकारी परिवर्तन
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से कैंसर डायग्नॉस्टिक्स में नवीनतम प्रगति एवं नवाचारः उन्नति और भविष्य की दिशा पर सेमिनार मुरादाबाद। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दौलत राम कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा, कैंसर की सबसे घातक स्टेज- मेटास्टेसिस अब भी एक …
Read More »बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव ने ईद की मुबारक दी
Badaun समाजवादी पार्टी बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव ने आज ईदगाह और जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी, मदरसा आलिया कादरिया बदायूं पर जाकर ईद की मुबारक दी इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा साथ रहे
Read More »डीएम ने ईद के अवसर पर पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा
डीएम ने ईद के अवसर पर पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने ईद-उल-फितर के अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में पैदल गश्त एवं भ्रमण कर ईदगाह व मस्जिदों पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पूरे …
Read More »वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने गले मिलकर मुबारकबाद दी
Badaun उत्तरप्रदेश राजपूत महासघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ककराला ईदगाह पर नमाज शांति पूर्ण तरीके से मनाई गई ईद की नमाज हाफिज रफी अहमद खान साहब ने पढ़ाई नमाज के बाद हिंदुस्तान में अमन चैन के लिए दुआ की गई वहां मौजूद थाना अध्यक्ष आलापुर …
Read More »डीएम,एसएसपी ने ईदगाह व मस्जिदों पर भ्रमण किया
Badaun जिलाधिकारी, बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई तथा ईदगाह व मस्जिदों पर भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी, बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक …
Read More »कलश स्थापित कर भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की
कलश स्थापित कर भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की बिल्सी। आज रविवार से शुरु हुए चैत्रीय नवरात्रि के पहले दिन माता रानी के भक्तों ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री का पूजा-अर्चना की। बताते है कि माता शैलपुत्री देवी पार्वती का ही एक रूप हैं जो नंदी पर सवार, श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। उनके एक हाथ में त्रिशुल और एक हाथ में कमल विराजमान है। मां शैलपुत्री को धूप, दीप, फल, फूल, माला, रोली, अक्षत चढ़ाकर पूजन किया जाता है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है इसलिए उनको पूजन में सफेद फूल और मिठाई अर्पित की जाती है। इसके बाद मां शैलपुत्री के मंत्रों का जाप कर पूजन का अंत मां शैलपुत्री की आरती की जाती है। मां शैलपुत्री के पूजन में मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के धैर्य और इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है। श्रद्धा भाव से पूजन करने वाले को मां शैलपुत्री सुख और सौभाग्य प्रदान करती हैं। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में आज भक्तों की काफी भीड़ रही। सभी ने मां शैलपुत्री के साथ ही अन्य देवियों का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा नगर के नव दुर्गा देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन, कुटीर मंदिर, देववाणी मंदिर, चांमुडा देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी माता रानी का जलाभिषेक किया।
Read More »वैन कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण
वैन कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव वैन स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं का अनुभव लिया। स्कूल कैंपस में बच्चों के प्रवेश करते ही डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल सिंह, प्रिंसिपल रविंद्र सिंह समेत सभी शिक्षकों ने बच्चों और स्कूल स्टाफ का स्वागत किया। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों को फ्यूचर लीडर्स स्कूल के शिक्षकों ने अपने अनुभवों से प्रेरित किया और जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को प्राप्त करने के लिए कैसे मेहनत करनी चाहिए। इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं, जैसे कि संगीत कक्ष, कंप्यूटर कक्ष एवम् डिजिटल रूम्स का अनुभव लिया। यह भ्रमण सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस भ्रमण में स्कूल के इंचार्ज राकेश यादव, पान सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Read More »बिल्सी में आरएसएस ने किया पथ-संचलन, हुआ स्वागत
बिल्सी में आरएसएस ने किया पथ-संचलन, हुआ स्वागत बिल्सी। रविवार को भारतीय नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गणवेश में पथ संचलन किया। इस दौरान नगर के लोगों ने पथ संचलन कर रहे लोगों का जगह-जगह स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने नगर के कछला रोड स्थित रंजना अस्पताल पर सभी गणवेशधारी एकत्र हुए। इसके बाद खाकी पैंट, काली टोपी व सफेद शर्ट हाथों में लाठी लिए गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन को शुरु किया जो नगर के चंद्रशेखर आजाद बाजार, बाजाली चौक, मुख्य बाजार, थाना मोड़, साहबगंज, बिजलीघर मार्ग होते हुए प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस दौरान गांव के दुकानदारों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसको सफल बनाने में पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय, ओमप्रकाश सागर, रामाशंकर, डॉ उमेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अखिल मालपाणी, नीरज शर्मा, सतीश चंद्र, राहुल शर्मा, ओमबाबू माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, आदित्य माहेश्वरी, शैलेंद्र शर्मा, राकेश यादव, सीताराम, अजीत सिंह गुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, उमेश चंद्र बाबू, राहुल माहेश्वरी का सहयोग रहा।
Read More »सबको श्रेष्ठ बनाने के लिए आर्य समाज की स्थापना हुई: आचार्य संजीव
सबको श्रेष्ठ बनाने के लिए आर्य समाज की स्थापना हुई: आचार्य संजीव बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज स्थापना दिवस, नवरात्र पर्व के अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा नवरात्र का आरंभ चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को होता है, जो नव वर्ष का प्रथम दिन है, इसी दिन परमेश्वर ने सृष्टि की रचना की। महर्षि दयानंद सरस्वती ने इसी दिन समाज के कल्याण के लिए, मानव जाति के उद्धार के लिए, समाज से बुराइयों को मिटाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी। यह प्राकृतिक नव वर्ष है। नए वर्ष का शुभारंभ व्रत उपवास शुभ संकल्पों से करते हुए हम अपने घर परिवार व समाज को सुंदर बनाते हैं। व्रत का अर्थ अच्छे कार्य करने का संकल्प है तथा उपवास का अर्थ ईश्वर की आज्ञा पालना है। ईश्वर की आज्ञा हमेशा शुभ कामों के लिए होती है। आचार्य संजीव रूप ने कहा नव दुर्गा का अर्थ है नौ द्वारों वाला हमारा शरीर। इसको दुर्ग बनाना जरूरी है, दुर्गा बनाने के लिए आयुर्वेद की नौ दवाइयां हमारा कल्याण कर सकती हैं। शैलपुत्री हरण को कहते हैं जो पांच प्रकार के होते हैं यह अत्यंत कल्याणकारी होती है। यहां तृप्ति आर्य, ईशा आर्य, कौशकी कुमारी, मोना ने भजन गाए। इस मौके पर सुखबीर सिंह, संतोष कुमारी, गुड्डूदेवी, बद्री प्रसाद आर्य, अगरपाल सिंह, साहब सिंह, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।
Read More »
Budaun Amarprabhat