Breaking News

निर्मल मन और पवित्र आचरण से सेवा करते हैं स्काउट : आबिद

Spread the love

निर्मल मन और पवित्र आचरण से सेवा करते हैं स्काउट : आबिद

बदायूं : गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के तत्वावधान में गायत्री जयंती और गंगा दशहरा के पावन पर्व पर निशुल्क जल सेवा शिविर में राहगीरों और यात्रियों को शरबत वितरण के साथ 25 वें दिन समापन हो गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आबिद रजा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड निर्मल मन और पवित्र आचरण से समाज की निस्वार्थ सेवा करते हैं। स्काउट की देश को सशक्त और समर्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है। निस्वार्थ सेवा ऊंचे दर्जे के कार्य कराती है ।
स्काउट पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि आबिद रजा का फूल माला शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।
जिला सचिव आलोक कुमार पाठक, पुलिस परामर्श केंद्र काउंसलर एसडी शर्मा, प्रादेशिक सदस्य अवधेश कुमार चौहान, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कालेज के डा.मनवीर सिंह, कोषाध्यक्ष महीपाल सिंह, मधुरिमा रस्तोगी, नंदराम शाक्य ने स्काउट गाइड के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कार्यक्रम का संचालन किया। डीटीसी पूर्वी सक्सेना और जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्काउट जीशान, निखिल चौहान, हिमांशु कश्यप, जीवन गोला, अर्पित कश्यप, उर्मी, वैष्णवी, पूजा, यष्टि, सिद्धि, आकांक्षी, बंटी सक्सेना, सचिन पाल, आस्था सागर, रुचित, मोहिनी मौर्य, मुस्कान, दीपाक्षी, नेहा श्रीवास्तव, पायल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में 17 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

Spread the loveबदायूं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की जिला कार्यशाला …