Breaking News

बदायूं के उझानी सीएचसी पर डिलीवरी के नाम पर 1500 रुपए लेने का आरोप

Spread the love

बदायूं के उझानी सीएचसी पर डिलीवरी के नाम पर 1500 रुपए लेने का आरोप

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अढौली गांव के रहने सुभाष की 24 वर्षीय पत्नी डिम्पी गर्भवती थी तो वह सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि अपनी पत्नी डिम्पी को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। सुभाष ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी डिम्पी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा तो प्रसव केंद्र में मौजूद स्टाफ नर्स ने कहा कि आपकी पत्नी में ब्लड कम है । इन्हें हम रेफर कर दे रहे । जब सुभाष ने काफी मिन्नत की तो स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार किया और कहा कि अभी डिलीवरी में समय है । इन्हें घर ले जाओ । सुभाष ने बताया वह अपनी पत्नी डिम्पी को लेकर जैसे ही प्रसव केंद्र कक्ष से बाहर निकला तभी अस्पताल के गलियारे में उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के बाद स्टाफ नर्स उससे 1500 रुपए मांगने लगी । जब सुभाष ने कहा कि कुछ रुपए कम कर लो तो स्टाफ नर्स पूरे रुपए लेने पर अड़ गई और सुभाष से 1500 रुपए लेने के साथ ही चार लस्सी पीने को मंगाई। यहां बताते चलें उझानी सीएचसी का यह मामला नया नहीं है। डिलीवरी के नाम पर अक्सर रुपए लेने के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार की दोपहर सुभाष ने रुपए लेने की एमओआईसी से शिकायत की है। इस बारे में जानकारी करने पर एमओआईसी राजकुमार गंगवार ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!