Breaking News

जीटीआई के विद्यार्थियों को विधायक ने वितरित किए टेबलेट

Spread the love

जीटीआई के विद्यार्थियों को विधायक ने वितरित किए टेबलेट

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान बिल्सी के 120 विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विधायक हरीश शाक्य ने टेबलेट का वितरण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त एवं डिजिटल शिक्षा को सरल, सुलभ बनाना है। मुख्य अतिथि रहे विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने छात्रों से इन टेबलेट्स का सदुपयोग कर तकनीकी व शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह, ग्राम प्रधान भूरे सिंह, साबिर, डॉ. सौरभ सिंघल, उपप्रधानाचार्य राजीव कुमार, मुराद आलम, धर्मेंद्र पाल, आकाश पटेल, अंश चौहान, विशाल, सलोनी, करन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!