Breaking News

शराब के पैसे की उधारी के विवाद में देर रात एक युवक की हत्या

Spread the love

बिसौली, आसफ़पुर। शराब के पैसे की उधारी के विवाद में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोषित लोगो ने हत्या आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी क़ो हिरासत मे ले लिया और शव क़ो कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा हैं उधर मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भवानीपुर में शुक्रवार रात शराब के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में युवक धर्मेंद्र उर्फ बुद्धि (32) की हत्या कर दी गई। मृतक पिछले चार साल से पत्नी ममता, बच्चों समेत चन्दौसी में रह रहा था।और अक्सर गांव आता जाता रहता था। शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे आरोपी के पास शराब लेने गया, जहाँ फिर उधारी के दस हजार रुपये की मांग पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान राजपाल ने रस्सी से गला दबाकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी। सुबह भोर मे घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोषित ग्रामीणों ने आरोपी राजपाल को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी, इधर सूचना पर सीओ सुनील कुमार सिंह एवं एसओ रामेन्द्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी क़ो हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं उधर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर हत्याआरोपी क़ो हिरासत मे ले लिया हैं जाँच पड़ताल कर बिधिक कार्यवाही की जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राजपाल लंबे समय से बिना लाइसेंस अवैध रूप से पुलिस के सरक्षण में शराब की बिक्री करता है। मृतक के परिवार का आरोप हैं कि यदि गांव में अवैध शराब बिक्री न हो रही होती तो न उधारी होती न रात मे शराब के बहाने बुलाकर हत्या होती। चर्चा हैं इसके अलावा भी इलाके के कई गांब मे परचूनी आदि की छोटी छोटी दुकानों और अड्डों पर अवैध तरिके से शराब की बिक्री का धंधा फल फूल रहा हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!