Breaking News

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में धर्म गुरुओं के साथ बैठक

Spread the love

बिसौली। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में धर्म गुरुओं के साथ बैठक में इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि नगर में शांति बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने नगर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर में गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। त्योहार को आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारे के साथ आपस में मिलजुल कर मनाएं।इस दौरान मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल कारी इफ्तेखार अहमद अशरफी, कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रज़ा उवैसी, मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज़ शादाब रज़ा उवैसी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल अहमद, हसनी मस्जिद के इमाम मौलाना फुरकान रज़ा नूरी, नफीस मस्जिद के इमाम हाफिज मो. मज़हर खांन, हाफिज मोहम्मद तनवीर रज़ा सैफी, हाजी रफीक खां, हाजी हबीब खां, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खां, मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के सदर इरशाद खान, मशहूद खां हमदम, शफी मो., मो. इसहाक सैफी, शब्बीर हुसैन, अमीर अहमद, मो. आरिफ, मुबीन अहमद, अशरफ खान, सभासद बाबू फारूकी, मो. शुएब, पूर्व सभासद शफीक अहमद फारुकी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!