Breaking News

नगर की कार्यकारिणी में नवीन दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

बिसौली बदायूं। नगर के बदायूं रोड स्थित मधुबन पैलेस में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा एवं पूर्व बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा मौर्या द्वारा भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, अभियान में क्षेत्र, नगर की कार्यकारिणी में नवीन दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहचान सशक्त राष्ट्र के रूप में बन रही है। भाजपा जातीय जोड़-तोड़ नहीं करती, बल्कि सिर्फ जोड़ने के अभियान में लगी रहती है। भाजपा शासन में योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला है। श्री शाक्य ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस अवसर पर हरिओम पाराशरी, दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम किशन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुशेंद्र पाठक, मनोज कुमार गुप्ता, ठा. सुनील कुमार सिंह, हितेंद्र शंखधार, भैरोप्रसाद मौर्य, प्रभाकर लिट्टे, घनश्याम माहेश्वरी, अखिलेश शर्मा, एड. ठा. रामवीर सिंह, ठा. पंकज सिंह, अंबुज सिंह, सविता शर्मा, प्रवेश सिन्हा, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!