Breaking News

इंस्पायर मानक जनपद स्तरीय आयोजन डी पॉल स्कूल में प्रातः 8:00 बजे से होगा

Spread the love

इंस्पायर मानक जनपद स्तरीय आयोजन डी पॉल स्कूल में प्रातः 8:00 बजे से होगा

सत्र 2023 -24 एवं 2024- 25 में विद्यार्थियों का जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 24 जुलाई 2025 को पूर्वाहन 8:00 बजे से दातागंज तिराहा बदायूं स्थित डी पॉल स्कूल में संपन्न होगी। इस कार्यक्रम हेतु 130 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
चयनित विद्यार्थियों को अपने विज्ञान मॉडल को लेकर 8:00 बजे डी पॉल स्कूल में पहुंचना होगा।भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रत्येक शिक्षण संस्थान द्वारा कक्षा 6 से 12 के बीच के विद्यार्थियों के नवाचार नामांकित कराए जाते हैं और उत्कृष्ट नवाचार को₹10000 प्रदान किए जाते हैं। सत्र 2025- 26 हेतु नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके लिए विद्यार्थी को अपनी शिक्षा संस्था में अपना नवाचार, अपने बैंक पासबुक डिटेल ,अपना आधार, अपना फोटोग्राफ प्रस्तुत करना होता है। यह नामांकन प्रक्रिया शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन ही संपन्न कराई जाती है। यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!