Breaking News

हार्ट अटैक से रेडीमेड गारमेंट व स्वीट्स विक्रेता के पुत्र की मौत

Spread the love

उघैती (बदायूं):- हार्टअटैक से रेडीमेड गारमेंट्स व स्वीट्स विक्रेता के पुत्र की मौत हो गई। अचानक पुत्र की मौत से परिजनों को कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। उघैती थाना क्षेत्र गांव खितौरा निवासी मुकेश गुप्ता पेशे से रेडीमेड गारमेंट्स व मिठाइयों के विक्रेता है। रोज की तरह सुबह के समय जातिन (21) दुकान खोलने आया था। दुकान का शटर उठते समय अचानक सीने में तेज दर्द होते ही जातिन जमीन पर गिर पड़ा।युवक को जमीन पर गिरता देख पड़ोसी दुकानदारों ने शोर मचा दिया ओर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने आनन फानन में निजी चिकित्सक के यहां युवक को दिखाया।जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिजनों को कोहराम मचा गया।वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।जातिन की शादी लगभग चार महीने पहले हुई थी।वही गांव में इस तरह की पहली घटना होने से गांव में शोक का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!