Breaking News

सभी शिक्षकों ने एक स्वर में शासन के आदेश का विरोध किया

Spread the love

बिसौली। सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों के विलय के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में सभी शिक्षकों ने एक स्वर में शासन के आदेश का विरोध किया
बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय प्रचार मंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और जबरन विलय थोपने की कोशिश की तो बदायूं से लखनऊ तक और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि यह केवल स्कूलों को बंद करने का एक बहाना है, जिसका सीधा असर गरीब और वंचित छात्रों पर पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष अराफात ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में नामांकन कम है तो वहां शासन को संसाधन और शिक्षक देने चाहिए ना कि विद्यालय बंद करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने कहा कि यह मर्जर सामाजिक अलगाव, शैक्षिक असमानता और बालिकाओं की शिक्षा में गिरावट लाएगा। मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार का यह आदेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर कुठाराघात है। जिसके भविष्य के परिणाम सही नहीं होंगे। कोषाध्यक्ष शोभित यादव ने कहा कि पहले ही विद्यालयों को कंपोजिट कर अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पद कम कर दिए हैं पेयरिंग आदेश का एकमात्र उद्देश्य दोबारा अध्यापकों के पद को कम करना है। इस दौरान अशोक पाल सिंह अध्यक्ष संघर्ष समिति, अर्चना वार्ष्णेय अध्यक्ष महिला संघ, नीलम सक्सेना, पूजा शर्मा, सोनम शर्मा, दिनेश पाल, रतीराम, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, साहू सावेंद्र गुप्ता, विजेंद्र सिंह टीटू, हरीश, महावीर सिंह, महाराम सिंह, गोपाल माधव, वरुण , रामनरेश मिश्रा, मुनेश सिंह, सुरजेश शर्मा, सुधीर यादव, अजीत सिंह, महेंद्र मिश्रा, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!