Breaking News

संघ के अध्यक्ष अमित कुमार के साथ तहसील परिसर में पौधारोपण किया

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने संघ के अध्यक्ष अमित कुमार के साथ तहसील परिसर में पौधारोपण किया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पेड़ पौधों की सबसे बड़ी अहम भूमिका है इसलिए हम सबको एक साथ मिलकर अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों व खाली स्थान पर पौधे लगाने चाहिए। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ होगा, बल्कि मनुष्य स्वस्थ जीवन का आनंद भी ले सकेंगे। इस दौरान यशपाल सिंह, धनपाल सिंह, शादाब अली नकवी राजस्व निरीक्षक, अमित कुमार, संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, अनुज कुमार, यादवेंद्र शर्मा कुलदीप परासरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!