Breaking News

बिल्सी में पंखा लगाते समय लगा करंट, युवक की हुई मौत

Spread the love

बिल्सी में पंखा लगाते समय लगा करंट, युवक की हुई मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की पंखा लगाते समय लगे करंट से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं परिवार के लोगो‍ं ने मृतक का पीएम कराने के इंकार कर दिया। साथ ही उसके शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव सतेती चूरा पट्टी निवासी देवेंद्र सिंह (35) पुत्र सोमपाल कश्पय बृहस्पतिवार की शाम अपने घर पर कमरे में पंखा टांग रहा था। तभी अचानक से उसका हाथ बिजली के खुले तार पर पड़ गया है। जिससे देवेंद्र सिंह को करंट लग गया। उस समय उसके पास कोई नहीं था। जिससे लोगों को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उनका पुत्र राहुल खेल कर वापस घर आया तो वह कमरे में पहुंचा तो उसने देखा उसके पिता देवेंद्र सिंह जमीन पर बेहोशी की हालत में पडा है। जिसके बाद उसने चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद परिवार के अन्य लोग भी वहां आ गए। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बाहर लेे जाने की बात कही गई। तभी उसे नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। साथ ही देवेंद्र सिंह का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …