Breaking News

बिल्सी में शांति पूर्वक निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Spread the love

बिल्सी में शांति पूर्वक निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

बिल्सी। नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला गया। जुलूस में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से सतर्क रहा। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और सपा नेता हाजी अजमल खान ने जुलूस में शामिल होकर लोगों को ईद मिलादुन्नबी पर्व की मुबारकबाद दी। जुलूस मोहल्ला संख्या आठ से शुरू होकर मोहल्ला संख्या दो पहुंचा। यहां से वापस कोठी वाली मस्जिद पर समाप्त हुआ। जामा मस्जिद के इमाम असरारउल हक ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व हम सभी लोगों को प्यार मोहब्बत लेकर आता है। सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्वक तरीके से जुलूस संपन्न हुआ है। प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बनाए रखी। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, इकरार अहमद, रईस अहमद, फैजान राईन, सद्दाम हुसैन सैफी, शाहनवाज अल्वी, अकरम कुरैशी, मुनीश कुरैशी, सपा नेता कविंद्र सक्सेना, अमजद खान, अजीम राइन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!