Breaking News

मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, छह हुए घायल

Spread the love

मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, छह हुए घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोल में मामूली कहासुनी के बाद परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गांव सिरतोल निवासी ओमप्रकाश पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि उन्होंने ट्यूबवेल का पानी अपने परिवार के ही लोगों से ले लिया, इसी बात पर उनके ताऊ नाराज हो गए। इसके बाद उक्त लोगों ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कहासुनी के बाद मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में लाल सिंह, गंगा सिंह, अनीता व अन्य दो लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नीतू और एक अन्य व्यक्ति के चोट लगी है। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसआई राममेहर सिंह ने बताया उक्त मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुए है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद

Spread the loveबदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल …