Breaking News

मण्डी समिति स्थिति इफको किसान सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद खरीदने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी

Spread the love

बिसौली। मण्डी समिति स्थिति इफको किसान सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद खरीदने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों से खाद नहीं होने के कारण किसान परेशान थे। जैसे ही खाद आने की सूचना मिली आसपास के गांव से किसानों और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा कोतवाली पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए किसानों को कतार में लगवाकर खाद का वितरण कराया। किसानों की माने तो खेतों में सरसों, आलू आदि की फसल करने के लिए अभी से किसानों ने डीएपी खाद खरीदना शुरू कर दिया है। इधर इफ़को किसान सेवा केंद्र के सेंटर इंचार्ज ओमकार सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर 700 बोरी खाद आई थी। जिसे 99 महिलाओं सहित 284 किसानों को वितरण कर दिया गया है। केंद्र पर 20 – 20 – 0 13 एन.पी.के.एस. 935 बैग उपलब्ध हैं। वही केंद्र पर नेचुरल पोटाश के 1408 बैग के साथ यूरिया भी भरपूर मात्रा में मौजूद है। इस दौरान शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!