*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 125 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक,नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 25.09.2025 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त शादाब उर्फ मुन्ना पकौड़ी पुत्र अशफाक निवासी वेदों टोला थाना कोतवाली बदायूँ को मय 125 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 253/2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त शादाब उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*1 – गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता –*
शादाब उर्फ मुन्ना पकौडी पुत्र अशफाक निवासी वेदो टोला थाना कोतवाली जनपद बदायूँ ।
*2- अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0स0 253/2025 धारा 8/20 NDPS Act बनाम शादाब उर्फ मुन्ना पकौडी उपरोक्त
मु0अ0सं0 630/2017 धारा 379 आईपीसी थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
मु0अ0सं0 08/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
मु0अ0सं0 173/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
मु0अ0सं0 349/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
मु0अ0सं0 478/2023 धारा 3 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
मु0अ0सं0 108/2024 धारा 3 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
*3 – गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक*
वाटर पार्क से आगे बाग के पास थाना क्षेत्र कोतवाली जनपद बदायूं ।
*4- माल बरामदगी का विवरण*
125 ग्राम अवैध चरस बरामद होना
*5- गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम*
1.उ0नि0 संजय तोमर थाना कोतवाली जनपद बदायूं मय टीम ।
Budaun Amarprabhat