Breaking News

एक दिन की एसपी रही ओशीन बनी गोल्डन गर्ल, 3000 में सबसे आगे निकली

Spread the love

संवाद दाता… काजल मिश्र एक दिन की एसपी रही ओशीन बनी गोल्डन गर्ल, 3000 में सबसे आगे निकली

शाहजहाँपुर। साइकिल क्लब शाहजहाँपुर से जुड़ी ओशीन अनेजा ने एक बार फिर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में आयोजित 25वीं उत्तर प्रदेश स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में ओशीन ने 3000 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

ओशीन कर्नल अकादमी ग्लोबल की कक्षा 11 की छात्रा हैं और कम उम्र में ही उन्होंने निशानेबाज़ी की दुनिया में पहचान बना ली है। यह वही ओशीन हैं, जिन्हें कुछ समय पूर्व एक दिन के लिए शाहजहाँपुर की पुलिस अधीक्षक बनने का अवसर मिला था।

महज़ दो महीनों के भीतर ओशीन ने 11 मेडल जीतकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना असंभव नहीं। प्रतियोगिता में ओशीन को इंडियन टीम के कोच दीपक दुबे ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

उनकी इस उपलब्धि से जनपद शाहजहाँपुर का गौरव एक बार फिर बढ़ा है। साइकिल क्लब शाहजहाँपुर के सदस्यों और कर्नल अकादमी परिवार ने ओशीन की इस कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!