Breaking News

कुँवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

कुँवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम संपन्न, मातृशक्ति को जागृत करने का लिया गया संकल्प

संवाददाता गोविंद देवल, बरेली।
विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन कुँवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, नेकपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन द्वारा मुख्य अतिथि प्रो. अजिता सिंह तिवारी (बरेली कॉलेज), मुख्य वक्ता प्रो. नीलम गुप्ता (बरेली कॉलेज), कार्यक्रम अध्यक्षा पार्षद श्रीमती चित्रा मिश्रा तथा समाजसेविका श्रीमती अर्चना सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।

शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजीव सक्सेना एवं प्रधानाचार्य ओमकार गंगवार ने सभी अभिभाविकाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य वक्ता प्रो. नीलम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिवार समाज की मजबूत नींव है। एक सशक्त परिवार ही संस्कृति के बोध से समाज की दिशा तय करता है। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार हमें प्रकृति से जुड़ाव और संरक्षण का संदेश देते हैं, इसलिए पर्यावरण बचाना आज समय की जरूरत है।

मुख्य अतिथि प्रो. अजिता सिंह तिवारी ने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा, मानसिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज और देश को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि एक कुशल गृहणी परिवार के स्वास्थ्य, शिक्षा, भाषा व संस्कृति के संरक्षण से समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती चित्रा मिश्रा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के प्रति नागरिक कर्तव्य निभाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सुधा जी द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी को मातृशक्ति ने खूब सराहा। उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। संचालन कर्ता श्रीमती नीतू यादव ने सप्त शक्तियों—कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—को जागृत करने का संकल्प कराया।

विभिन्न शक्ति रूपों द्वारा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में इस गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंशू, दिव्या, त्रिशा, आयुषी, मौसमी, सपना, कीर्ति, धीरज रानी, सुमन, प्रियंका व रूपाली का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में श्रीमती सुधा सक्सेना ने सभी मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम व्यवस्थाओं में दिनेश त्रिपाठी, सुधीर कुमार, संजीव अवस्थी और रामानंद शर्मा का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!