Breaking News

बिल्सी: बालाजी मंदिर में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने अर्पित की श्रद्धा

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर शनिवार की सुबह बालाजी मंदिर में हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर महंत ललितारानन्द महाराज समेत भक्तों ने विधि-विधान और वेद मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी का श्रृंगार किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत दुग्धाभिषेक, पुष्पाभिषेक और चंदन लेपन से हुई। इसके बाद लाल-पीले वस्त्र और पुष्पमालाओं से हनुमान जी को सजाया गया। भक्तों ने बताया कि धाम पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।

इसी प्रकार नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम और मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी महंत संजय शर्मा के नेतृत्व में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया।

भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …