Breaking News

डॉ. राकेश प्रजापति ने किए कई बूथों का भ्रमण, बूथ प्रभारियों के कार्य की ली समीक्षा

Spread the love

संवाददाता – आई एम खान

बिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने रविवार को आधा दर्जन से अधिक बूथों का दौरा कर बूथ प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता सत्यापन और पंजीकरण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

डॉ. प्रजापति ने बूथ प्रभारियों को निर्देश दिया कि बूथवार कितने प्रपत्र वितरित हुए, कितने वापस आए और कितने ऑनलाइन अपलोड हो चुके हैं—इसकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर पार्टी कार्यालय भेजें। उन्होंने सेक्टर और जोन प्रभारियों को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची से न कटने पाएँ।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सपा कार्यकर्ताओं, बीएलए या अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित फार्म भरवाकर समय पर जमा करें, ताकि वोट कटने की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

दौरे के दौरान धर्मपाल, सेक्टर प्रभारी शिवम् यादव, जोन प्रभारी कल्याण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!