Breaking News

रघुनाथ मंदिर में सनातन हिंदू पदयात्रा को लेकर बैठक, विद्वानों ने रखे विचार

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। शहर के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित रघुनाथ मंदिर में रविवार को सनातन हिंदू पदयात्रा निकालने के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भागवत प्रवक्ता आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज के संयोजन में मंदिर के प्रांगण में हुई इस बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा और उसके उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद विद्वानों एवं संतों ने पदयात्रा के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य मुमुक्ष कृष्ण जी ने कहा कि “हिंदू राष्ट्र का अर्थ पवित्रता से है। भीतर और बाहर की पवित्रता ही हिंदू होने का आधार है। जब व्यक्ति का हिंदुत्व जागृत होता है तो वह स्वभाव से ही दयालु और सामाजिक बनता है और कभी देशद्रोही नहीं हो सकता।”

बैठक में मौनी बाबा, अजय मिश्र, गिरीश चंद्र पाराशरी, बाबा चरन दास जी, राजेश शर्मा, मुन्ना लाल फौजी, वीरेन्द्र सक्सेना, सुनील सपड़ा, शशांक रायजादा, रजनी मिश्र और रचना शंखधार सहित अनेक वक्ताओं ने पदयात्रा के आयोजन का समर्थन किया और समाज को जोड़ने वाली पहल बताया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियाँ गठित की जाएँगी, ताकि आयोजन अनुशासित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!