Breaking News

बीएलओ की लापरवाही पर भड़के सपा विधानसभा प्रभारी, समय से फॉर्म भरवाने की अपील

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने मतदाता सूची संशोधन कार्य में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण कई वार्डों और बूथों पर अब तक फॉर्म तक नहीं पहुँच पाए हैं।

श्री यादव ने कहा कि संशोधन प्रक्रिया में मात्र चार दिन बचे हैं, ऐसे में फॉर्म का न पहुँचना मतदाता सूची को अपडेट करने के कार्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि समय पर फॉर्म उपलब्ध न होने से पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कटने का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि किसी भी स्थिति में एसआईआर फॉर्म समय से भरवाकर जमा करवाएँ। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र को मजबूत रखना है तो प्रत्येक नागरिक को अपने वोट को सुरक्षित रखना होगा।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!