Breaking News

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित कर दी गई भावपूर्ण विदाई

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। जनपद बदायूं से आज 30 नवंबर 2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रिज़र्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने की।

सेवानिवृत्त होने वालों में—
उपनिरीक्षक (संगठित पुलिस) रामरूप सिंह,
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) रामानंद गिरी,
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) आनंद मोहन,
मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस) कुंवरपाल सिंह,
उर्दू अनुवादक जाहिद हुसैन
तथा अनुचर वीरपाल शामिल रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शॉल और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सेवा अवधि के दौरान इनका योगदान सराहनीय रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी–कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी विदाई समारोह में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक और गरिमामय रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …