Breaking News

तेज़ रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Spread the love

संवाददाता – मोहम्मद तारिक ग़ाज़ी (बिनावर)

बरेली–मथुरा हाईवे पर थाना घटपुरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिनावर के समीप स्थित घटपुरी पेट्रोल पंप के पास बर्फ से लदी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान चंद्र किशोर (50 वर्ष) निवासी ग्राम गंगवारी, थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …