Breaking News

सहसवान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात”

Spread the love

संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं

सहसवान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 128वें संस्करण का ब्लाक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव, अवढ़र शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंवाद और राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!