Breaking News

सहसवान में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से ईख की फसल जलकर खाक

Spread the love

संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं

सहसवान। हाईटेंशन लाइन में अचानक स्पार्किंग होने से मोहल्ला अकबराबाद निवासी प्रभु दयाल के खेत में लगी ईख की फसल रविवार दोपहर में आग की भेंट चढ़ गई। हादसा गांव हरदतपुर से डकारा जाने वाले मार्ग के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग हुई और चिंगारी खेत में गिर गई। इसके कारण फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फायर ब्रिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपए की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस हादसे से प्रभु दयाल और उनके परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना से क्षेत्र के लोग भी सकते में हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!