Breaking News

बदायूं: वितरोई तिराहा के पास ईको कार व पिकअप की भिड़ंत में चार घायल, दो की हालत गंभीर

Spread the love

कछला। थाना उझानी क्षेत्र के वितरोई तिराहा के पास रविवार शाम लगभग चार बजे ईको कार और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको कार चला रहे थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नगला वारा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र महेंद्र, उनकी पत्नी कुसुम और 8 वर्षीय बेटा कुशांत घायल हो गए।

वहीं पिकअप में सवार थाना बिल्सी क्षेत्र के शेखपुर मझारा गांव निवासी 45 वर्षीय छोटे लाल पुत्र टीकाराम गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से उझानी सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने सोनू और छोटे लाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि कुसुम और कुशांत का प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

संवादाता: अंजार भाई


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!