Breaking News

बदायूं: जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का लिया जायजा

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के संबंध में तहसील सदर और सहसवान में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ उत्साहवर्धन के लिए फिल्म भी दिखाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने एसआईआर से संबंधित फीडिंग और अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने फार्म-6, 7 और 8 की प्रविष्टियों की समीक्षा की और अधिकारियों को मैपिंग कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण किए गए गणना प्रपत्रों को समयबद्ध तरीके से इकट्ठा कर बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड किया जाए। उन्होंने फीडिंग कार्य में तेजी लाने और घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने व जमा कराने का जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ को सहयोगियों की आवश्यकता है, उन्हें पर्याप्त सहयोग प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, संबंधित उप जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवादाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!