Breaking News

बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन में उतरीं महापौर

Spread the love

लखनऊ
संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ में नगर निगम की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत महापौर सुषमा खर्कवाल की तेज़ रफ़्तार कार्रवाई जारी है। गुरुवार सुबह वे अचानक गुडंबा थाने के पास स्थित ग्राउंड ज़ीरो पहुंचीं और संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़ी शिकायतों की मौके पर जाकर जांच की।

महापौर के साथ नगर निगम की विशेष टीम भी मौजूद रही, जिसने इलाके में दस्तावेज़ों की पड़ताल, मकानों की जांच और संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शहर के कई इलाकों में विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से बसे होने की जानकारी प्रशासन को मिली थी, जिसके बाद महापौर ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई को तेज़ किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ में अवैध रूप से बसकर फर्जी दस्तावेज़ों पर रहने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। “कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नगर निगम पूरी सतर्कता के साथ हर ऐसे ठिकाने की जांच कर रहा है,” उन्होंने मौके पर कहा।

नगर निगम की टीम गुरुवार को पूरे दिन क्षेत्र में सक्रिय रही और आगे भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!