Breaking News

अधिवक्ता अधिकार यात्रा आज लखनऊ में—मुख्यमंत्री आवास पर होगा ज्ञापन

Spread the love

लखनऊ
संवाददाता : गोविंद देवल

प्रयागराज से 1 दिसंबर को शुरू हुई अधिवक्ता अधिकार यात्रा लगातार व्यापक समर्थन जुटाते हुए आज लखनऊ पहुंच रही है। प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली के विभिन्न जनपदों से होते हुए यह यात्रा बुधवार को मोहनलालगंज पहुंची, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इसमें सम्मिलित होकर समर्थन दिया।

यात्रा का उद्देश्य वकालत से जुड़े अधिकारों, चुनौतियों और लंबे समय से लंबित समस्याओं को मजबूती से उठाना है। प्रदेशभर के अधिवक्ता इस यात्रा में लगातार शामिल हो रहे हैं, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिल रही है।

आज यात्रा का महत्वपूर्ण चरण तेलीबाग से शुरू होगा। यहां से मुख्य रैली निकलेगी और सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं का बड़ा प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस यात्रा का नेतृत्व जितेंद्र तिवारी और प्रदीपधर तिवारी कर रहे हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि अधिवक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षित कार्य वातावरण को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। यात्रा में अधिवक्ताओं के बढ़ते जनसमर्थन ने प्रदेश के कानूनी समुदाय में नए आंदोलन का माहौल बना दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!