Breaking News

सांसद धर्मेंद्र यादव का सवाल—नकली कफ सिरप माफिया पर कब चलेगा बुलडोज़र?

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

नई दिल्ली।
समाजवादी पार्टी के नेता और लोकसभा में मुख्य सचेतक सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से संचालित कथित नकली कफ सिरप रैकेट का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि इस काले कारोबार से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश और विदेश के कई हिस्सों में बच्चों व बुज़ुर्गों की मौतें हुई हैं, जो अत्यंत गंभीर मामला है।

सांसद यादव ने आरोप लगाया कि इस रैकेट को “भाजपा के सफेदपोश नेताओं और मंत्रियों का संरक्षण” प्राप्त है। उन्होंने कठोर शब्दों में पूछा कि आखिर इस घोटाले को अंजाम देने वालों और संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई कब होगी। उनका सवाल था—“क्या इनके खिलाफ बुलडोज़र चलेगा, एनकाउंटर होंगे, या अपराध इसलिए माफ़ होते रहेंगे क्योंकि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं या मुख्यमंत्री की जाति से आते हैं?”

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा की इन प्रवृत्तियों का जवाब देगी। सांसद की इस टिप्पणी के बाद सदन में कुछ देर के लिए भारी राजनीतिक तापमान दिखाई दिया।

(संवाददाता : गोविंद देवल)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!