Breaking News

इंडिगो की 100 से अधिक उड़ानें रद्द—DGCA ने जताई कड़ी नाराज़गी, वरिष्ठ अधिकारियों को तलब

Spread the love

नई दिल्ली
संवाददाता : गोविंद देवल

इंडिगो की 100 से अधिक उड़ानें रद्द होने और कई घंटों की देरी से यात्रियों में भारी आक्रोश फैला हुआ है। लगातार बढ़ रही संचालन संबंधी गड़बड़ियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीजीसीए ने एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है। नियामक ने स्पष्ट किया कि एयरलाइन की जवाबदेही तय होगी और परिचालन प्रबंधन में तत्काल सुधार लाना अनिवार्य है।

डीजीसीए अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को समय पर सूचना न मिलना और वैकल्पिक व्यवस्था न करना गंभीर चूक है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इधर, पायलट एसोसिएशन ने भी एयरलाइन प्रबंधन को चेताया है कि उड़ानों की भारी संख्या के मुकाबले पायलटों की उपलब्धता कम होने से थकान का स्तर बढ़ रहा है, जो सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने फैटीग रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को प्राथमिकता देने और वास्तविक स्टाफिंग जरूरतों को ध्यान में रखने की अपील की है।

नियामक और कर्मचारियों, दोनों की कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद अब एयरलाइन पर दबाव बढ़ गया है कि वह यात्रियों को सही समय पर सूचना दे, फ्लीट प्रबंधन सुधारे और परिचालन व्यवस्था को स्थिर करे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!