Breaking News

बिल्सी: शादी की बधाई की रकम को लेकर किन्नरों और परिवार में विवाद, पुलिस और समाज की पहल से मामला सुलझा

Spread the love

बिल्सी। नगर में शनिवार को शादी की बधाई की रकम को लेकर किन्नरों और एक परिवार के बीच विवाद हो गया, जो इतनी बढ़ गया कि किन्नर सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की।
मोहल्ला संख्या पांच निवासी कपिल कुमार ने बताया कि उनके भतीजे चिराग वार्ष्णेय की 16 नवंबर को बबराला से शादी हुई थी। शनिवार सुबह उनके घर पर बधाई देने के लिए किन्नर पहुंचे। आरोप है कि किन्नरों ने बधाई के नाम पर परिवार से 51 हजार रुपये की मांग की। परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
विवाद बढ़ने पर किन्नर सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कपिल कुमार ने बताया कि चिराग के पिता अशोक कुमार कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है, इसलिए परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक परेशानी में है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और बाबा ग्रुप के संचालक नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझाया। आपसी समझौते के बाद विवाद शांत हो गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!